मैहर: मैहर में नगर पालिका घेराव की तैयारी, कांग्रेस ने किया जनसंपर्क।
मैहर। नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बदहाली के विरोध में 9 जून को प्रस्तावित नगर पालिका घेराव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 19, 21 एवं 22 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कचलोहा देवधरा, विवेक नगर, सतना रोड, सरस्वती नगर, ओयला, कटिया और तिघरा क्षेत्र के नागरिकों को आंदोलन मे सामिल होने की अपील।