चूरू: गांव खांसोली में गेहूं की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 5 वर्षीय मासूम बालिका सहित 4 लोग घायल
Churu, Churu | Apr 4, 2026 चूरू के गांव खासोली में शनिवार को एक खेत में गेहूं की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में पांच वर्षीय मासूम बालिका सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी वाहन की सहायता से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।