बरनावा का युवक आंध्र प्रदेश में नहर में डूबा:मोबाइल टावर लगाने गया था, दो माह बाद होनी थी शादी
बागपत के बरनावा गांव का 18 वर्षीय युवक फैजान आंध्र प्रदेश के सोलापुर जिले के अराकेरी गांव के पास एक नहर में नहाते समय डूब गया। वह अपने दो भाइयों के साथ मोबाइल टावर लगाने के काम के लिए वहां गया था। नदीम ने बताया कि फैजान चार भाइयों में सबसे छोटा था और दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी।
Baraut, Bagpat | Aug 4, 2026