इंदौर: पार्षद के रिश्तेदार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सिरपुर क्षेत्र की घटना, चंदन नगर पुलिस ने जांच की शुरू
Indore, Indore | Mar 7, 2024 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके में पार्षद के रिश्तेदार के सुने घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां पूरा परिवार अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर पर धावा बोला और लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर लिया। वही इस मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।