राजगढ़: राजगढ़ की कालीपीठ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में 10 वर्षीय बालक पर जंगली सूअर ने किया हमला
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में सोमवार को सुबह 11:00 करीब मां के साथ अपने खेत पर बकरियां चराने गए 10 वर्षीय राधेश्याम तंवर पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया।