अनूपपुर: 25 जून को थमेगी दूध की धार,
उचित मूल्य की मांग पर किसानों का ऐलान,
अनूपपुर में दूध खरीदी-बिक्री रहेगी बंद
दूध उत्पादक किसान संगठन, अनूपपुर द्वारा 25 जून 2026 को जिलेभर में दूध आपूर्ति पूर्णतः बंद रखने की घोषणा की गई है। संगठन का कहना है कि दूध के उचित मूल्य की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। किसानों ने गाय के दूध का मूल्य 60 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का मूल्य 70 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किए जाने की मांग उठाई है।