गिरिडीह: साइबर आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी।
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को 11 बजे एसीपीओ जितवाहन उरांव ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।