मुरैना नगर: कैलारस: सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग, अधिवक्ताओं ने एसपी को दिया आवेदन
कैलारस थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर एसपी को आवेदन देने के बाद बताया के महिला अधिवक्ता के साथ सब इंस्पेक्टर के द्वारा अभद्रता की गई और अशब्द भाषा का प्रयोग किया गया। बताया गया कि वह अपने क्लाइंट के बारे में जानकारी लेने के लिए गई थी, तभी उनके साथ बदसलूकी की गई है।