सिंघवारा: सदर अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर अलर्ट, विभिन्न थाना परिसरों व गांवों में शांति समिति की बैठक आयोजित
सदर अनुमंडल क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में दिनांक 20.06.2026 को क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन लहेरियासराय, जाले, सकतपुर, कोतवाली एवं कमतौल थाना परिसरों में किया गया।