सुसनेर: मनकामनेश्वर मंदिर में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंजाम में किया विरोध, अस्पताल में BMO से कहा ठप रहेगा हेडकाउंट सर्वे
आशा- उषा कार्यकता अपनी मांगों को लेकर 26 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है। आज शुक्रवार की दोपहर में 2 बजे इन कार्यकर्ताओ ने सिंचाई विभाग के मनकामनेश्वर मंदिर में भजन कीर्तन के जरिये माध्यम से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भोलेनाथ से की। उसके बाद रैली के रुप में कार्यकर्ता पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल में BMO डॉ राजीव बससेना को आवेदन सौपा।