मंदसौर: महू-नीमच हाईवे पर अज्ञात वाहन की स्कूटी को टक्कर, दो युवतियां घायल,राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया
मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में चंबल कॉलोनी के सामने महू-नीमच हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवतियां घायल हो गईं,राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है, लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं,