गिरिडीह: शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क के सरोवर में मछलियां मृत मिलीं, जहर डालने की आशंका, मुआवजे की मांग।
शहर के हुट्टी बाजार के समीप स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में मौजूद सरोवर में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर डाल देने के कारण तलाब की सारी मछलियां मर गई। गुरुवार सुबह 7 बजे इस मामले की जांच पड़ताल हुई। बताया गया कि इस घटना से मछली पालक को काफी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि यहां बड़े पैमाने में मछलियां तालाब के किनारे मरी पड़ी थी।