परबत्ता: सतीशनगर चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, पहचान में जुटी पुलिस
पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित सतीशनगर चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पसराहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और घायल महिला को इलाज के लिए अविलंब ग