नगला शेखा में बम्बे किनारे एक 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उनमें हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को देख अजगर एक बिल में घुस गया, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम व पुलिस कर्मियों के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर काबू में किया है और अपने साथ ले गए है।