ललितपुर: ललितपुर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यात्री ट्रेनों की जनरल बोगियों में लटकने को मजबूर, वीडियो वायरल
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली पंजाब मेल सहित अन्य कई ट्रेनों में जनरल बोगियो की संख्या कम होने के कारण यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेटों पर लटक कर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। संबंधित जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। ताकि यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाया जा सके।