गोड्डा: गोड्डा में जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Godda, Godda | May 17, 2026 महिला महाविद्यालय गोड्डा परिसर में रविवार को गोड्डा जिला योगासन खेल संघ द्वारा द्वितीय गोड्डा जिला योगासन खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों और खिलाड़ियों ने योगासन की आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।