लोहरदगा: नगर निगम चुनाव: जनसंपर्क में दिखी कांग्रेस की ताकत, एनएसयूआई और कार्यकर्ताओं का मिला समर्थन
लोहरदगा नगर निगम चुनाव को लेकर लोहरदगा नगर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार संतोष उरांव के पक्ष में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न वार्डों में लगातार जनसंपर्क अभियान सुबह से लेकर देर शाम 8:30 बजे तक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एनएसयूआई के युवा भी सक्रिय भूमिका निभा