सासाराम: छठ महापर्व पर सासाराम में लागू की गई विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
Sasaram, Rohtas | Oct 27, 2025 छठ महापर्व पर सासाराम में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित। सोमवार को जिला प्रशासन ने दोपहर 2:00 बजे करीब बताया कि छठ महापर्व-2025 के अवसर पर सासाराम शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रोहतास पुलिस ने विशेष ट्रैफिक योजना लागू की है। यह व्यवस्था 27 अक्टूबर सुबह 7 बजे से 28 अक्टूबर रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।