बेगूसराय: DM रोशन कुशवाहा ने सांसद प्रतिनिधि को सोंपा जीत का सर्टिफिकेट, गिरिराज सिंह बैठक में शामिल होने दिल्ली हुए रवाना
डीएम रोशन कुशवाहा ने सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर को लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह की जीत के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया. मतगणना की प्रक्रिया होते ही गिरिराज सिंह दिल्ली बैठक के लिए रवाना हो गए. इस वजह से सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर को डीएम रोशन कुशवाहा ने सर्टिफिकेट प्रदान किया है.