बेगूसराय: बाजार समिति में सुबह 08:00 बजे से लोकसभा चुनाव का मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाजार समिति में सुबह 8:00 से लोकसभा चुनाव का मतगणना शुरू हो गया है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं. बाजार समिति रोड SH- 55 को सुबह 6:00 से 10:00 तक 4 घंटे के लिए ब्लॉक रखा गया है. मतगणना परिसर के अंदर जाने वाले सभी व्यक्तियों को मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा गहन जांच एवं परिचय पत्र जांच करके ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था.