बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 05 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस से वारंटी की गिरफ्तारी, अपराधियों की गिरफ्तारियां के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.