भगवानपुरा में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें खरगोन एवं बड़वानी जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राजीव गांधी सभागृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने सभी को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही।