कोंच: कोंच सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सेल्फ-एम्पैथी पर पीएलसी कार्यशाला का आयोजन
Konch, Gaya | Feb 6, 2026 जिला स्वास्थ्य समिति एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार शाम कोंच प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीयर लर्निंग कम्युनिटी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच सेल्फ-एम्पैथी की समझ विकसित करना था, ताकि वे मानसिक, भावनात्मक एवं कार्यस्थल से जुड़े दबावों को बेहतर ढंग से समझ सकें।