खैरथल में गेहूं निकालते समय युवक का आधा शरीर थ्रेसर में गया, मौके पर हुई मौत, शव के टुकड़े मशीन को खोलकर निकाले गए
खैरथल तिजारा जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के मातोर के पास चकोलिया की ढाणी में एक युवक गेहूं निकालते समय थ्रेसर में चला गया।इस दौरान युवक के घुटनों से नीचे का हिस्सा थ्रेसर से बाहर रह गया युवक की मौके पर ही मौत हो गई। SHO महावीर सिंह शेखावत ने शुक्रवार सुबह 8बजे बताया की घटना गुरुवार रात 8:30 बजे चकोलिया की ढाणी में हुई जहां शरीफ की मशीन में आने से मौत हो गई