बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बोबिल पंचायत के यददुबासा गांव में उपभोक्ताओं से पाॅश मशीन पर फिंगर लेने पहुंचे एक डीलर सियार के हमले से बाल बाल बच गए। जबकि तीन उपभोक्ता घायल हो गए। घायलावस्था में परिजनों ने उसे बेलदौर पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां सभी घायलों को इलाज के बाद रविवार की रात नौ बजे छुट्टी दे दी गई। घटना रविवार की शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही।