रायबरेली: प्यारेपुर में दो पक्षों के विवाद में तीन अभियुक्तों का हरचंदपुर पुलिस ने किया चालान
हरचंदपुर पुलिस ने 22 फरवरी शनिवार दोपहर 3:00 बजे दो पक्षों के आपसी विवाद में शामिल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मनीष कुमार अवस्थी थाना शिवगढ़, जितेंद्र बहादुर सिंह थाना हरचंदपुर, सरवन पुत्र सुरेश थाना सदरपुर जनपद सीतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। जिन्हें धारा 170 बीएनएस के तहत चालान कर भेजा गया है।