रायबरेली: बरदर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापकों की दिखी बड़ी लापरवाही, गेट फांदते स्कूली छात्रों का वीडियो कैमरे में हुआ कैद
22 फरवरी शनिवार सुबह 11:00 के आसपास प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के द्वारा गेट को फांदकर आने जाने का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। वायरल होते ही क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग में चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें अध्यापकों की बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। छात्र अपनी जान जोखिम मे डालकर गेट को बंद कर आना और जाना देखा जा सकता है। लोगों के द्वारा कार्यवाही की मांग की गई।