जमुई: सुखलेवा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट तीन घायल
Jamui, Jamui | Apr 3, 2024 बरहट थाना क्षेत्र के सुखलेवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान सुखलेवा निवासी टिंकू कुमार सिंह ,गौतम कुमार सिंह,शत्रुधन सिंह के रूप में हुई है। गया ने बताया की जमीन विवाद को लेकर उसके चचेरे भाई द्वारा मारपीट की गई जिसमे तीन लोग घायल हुए है।