बेंगलुरु से रांची रवाना होते शनिवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा कि पिछले 18 दिन उनके और उनके परिवार के लिए काफी अहम रहे हैं। बताते चलें उनके जीवन साथी रत्नेश कुमार सिंह की हृदय की शल्य चिकित्सा हुई थी।