कोटर: नृत्य और भक्ति संगीत से राममय हुआ चित्रकूट, ‘प्राकट्य पर्व’ सम्पन्न
Kotar, Satna | Mar 28, 2026 श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन सतना के सहयोग से चित्रकूट के भरत घाट में एक दिवसीय ‘प्राकट्य पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने विविध प्रस्तुतियों से श्रीराम की महिमा का भावपूर्ण चित्रण किया। शुरुआत बघेली लोकगायन से हुई, जिसमें स्नेहा मिश्रा एवं साथियों ने राम जन्म सह