शहपुरा: शहपुरा गेहूं उपार्जन केंद्र में 731 किसानों से 19359 क्विंटल गेहूं की खरीदी, किसानों को ऑनलाइन भुगतान
शहपुरा के गेहूं उपार्जन केंद्र में731 किसान से 19359 क्विंटल गेहूं की खरीदी करते हुए 8540 क्विंटल गेहूं का परिवहन किया गया और 350 किसानों का ऑनलाइन भुगतान किया गया । दरअसल गेहूं उपार्जन केंद्र प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों से 2625 रुपए का बोनस सहित प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जारी है।