कोईलवर: गिधा गांव में शराब बिक्री करते व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, 15 लीटर देसी शराब बरामद
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव में शराब बेच रहे 1 व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। मौके से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई।थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गिधा गांव निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र राजू राम शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसे थाना लाकर पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरा कर दोपहर 3:30 जेल भेज दिया