कोईलवर: कोईलवर में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। सुबह करीब 6:00 बजे श्रद्धालुओं ने सोन नदी तट समेत कोईलवर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर सूर्यदेव को अंतिम अर्घ्य समर्पित किया। चार दिनों तक चले इस पावन पर्व के दौरान व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ व्रत रखा। घाट पर भोर से ही लोगों की भीड़ उम्र पड़ी थी।