कोईलवर: कोईलवर में गाजे-बाजे के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धा और आस्था का अनोखा नज़ारा
लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद मंगलवार की दोपहर कोईलवर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ किया गया। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद पूजा कमेटियों के सदस्य, श्रद्धालु और ग्रामीण बैंड बाजे के साथ किया गया। बताया जा रहा है कि रात्रि 9:00 बजे तक अंतिम प्रतिमा का विसर्जन हुआ।