कोईलवर: गिधा गांव के पास बड़ा सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर से दोनों कार क्षतिग्रस्त, कार में सवार लोग बाल-बाल बचे
बक्सर पटना फोरलेन गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3:30 दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक काली कार सड़क पर पलट गई, जबकि लाल रंग की कार दूसरी ओर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है