चैनपुर: खुरा कला पीएम श्री विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, प्राचार्य और छात्रों ने सामूहिक योगाभ्यास किया
चैनपुर प्रखंड के पीएम श्री अपग्रेडेड हाई स्कूल खुरा कला में रविवार सुबह 8 बजे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इन कार्यक्रमों में विद्यालय के शिक्षक, छात्र, रसोइया, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।