मदेयगंज में शराब की दुकान से कलेक्शन करके जा रहे पीड़ित के साथ लूट करने वाले दो बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़
Sadar, Lucknow | Apr 1, 2026 मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे के आसपास बताया गया कि पुलिस और बाइक से जा रहे दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। तो इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों द्वारा शराब की दुकान से कलेक्शन करके जा रहे पीड़ित के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।