साहिबगंज: नगर परिषद बोर्ड की बैठक: पेयजल योजना फिलहाल विभाग ही चलाएगा, बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज
नगर परिषद बोर्ड की बैठक: पेयजल योजना फिलहाल विभाग ही चलाएगा, बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज साहिबगंज। नगर परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष रामनाथ पासवान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 15 एजेंडों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड ने फैसला किया कि शहरी पेयजलापूर्ति योजना को फिलहाल नगर परिषद हैंडओवर नहीं लेगी और इसे पेयजल विभाग ही संचालित करेगा।