फतेहपुर: चितिसापुर में पीपल के पेड़ के नीचे खुली चिकन की दुकान का बजरंग दल के लोगों ने विरोध कर हटवाया, हुसैनगंज का मामला
फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर में पीपल के पेड़ के नीचे खुली चिकन की दुकान को बजरंगदल ने हटवाते हुए नाराजगी ब्यक्त की। जहां बजरंगदल के कार्यकर्ता ने कहा कि जिस तरह से पीपल के पेड़ के नीचे चिकन की दुकान को खोलकर आने जाने वाले लोगो को और शनिवार वाले दिन दीपक जलाने वालो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसे आज हटवा दिया गया है।