कांके: रांची एयरपोर्ट के पास पुलिस ने हथियार के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2026 रांची एयरपोर्ट के पास से पुलिस ने हथियार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम करीब सात बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रांची एयरपोर्ट के पास से हथियार के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।