फारबिसगंज: गुरुवार को भारत से नेपाल में भारतीय नंबर की सभी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक
गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के भारत से नेपाल जोगबनी के मुख्य सीमा से नेपाल प्रवेश कर रहे भारतीय नंबर के दो पहिया चार पहिया वाहन को नेपाल प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई जिससे काफी लंबी दूरी तय कर नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी जिसमें कई लोग तो पूर्णिया कटिहार से किराए पर वाहन ले कर नेपाल जा रहे थे।