फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 के वार्ड पार्षद पद के उप चुनाव में पहले दिन एक भी अभ्यर्थी ने नहीं किया नामांकन
नगर पालिका उप चुनाव 2025 के तहत फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में वार्ड पार्षद के रिक्त पड़े पद के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन बुधवार को शाम 4 बजे तक एक भी अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नही किया, जहां एक तरफ अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे.