फारबिसगंज: पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण
पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में अवस्थित फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय पहुंच कर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया.एसडीपीओ कार्यालय में मौजूद कनीय पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों ने डीआईजी के पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.