बसिया के कोनबीर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीये खुदी साहू की 126वां जयंती मनाई गई।इस दौरान कोनबीर खुदी चौक के पास स्थित उनकी प्रतिमा में बतौर मुख्यअतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया अमृता बड़ाइक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी अरुण मिश्रा ओर स्वतंत्रता सेनानी के पोता ओम प्रकाश साहू और पुत्र वधू के द्वारा माल्यार्पण किया गया।