हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के 10 एसटीजी डबलीराठान में खेत में चक्कर लगाने गए बुजुर्ग पर धारधार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल बुजुर्ग के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना में तीन महिलाओं सहित 9 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।