जिला मंडी के विधानसभा क्षेत्र सिराज के मंडल सोशल मीडिया संयोजक वेदी राम ने बुधवार को जारी अपने एक बयान में रात करीब 8 बजे कहा कि पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराज विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक चुने गए हैं। हर बार उनकी जीत का अंतर बढ़ा है और पिछले विधानसभा चुनावों ने उन्होंने सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।