मथुरा: बांके बिहारी के दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, इलाज के दौरान मां की हुई मौत
दृश्यों में दिख रही यह लोहे का ढेर बन चुकी कार चीख-चीख कर हादसे की भयावहता बयां कर रही है। मंगलवार को नेशनल हाईवे पर छाता स्थित ऑर्गेनिक कुंज के पास दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के वक्त कार में हरियाणा का रहने वाला एक परिवार सवार था,