लखीमपुर: शहर स्थित रोडवेज बस स्टॉप परिसर में रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किया गया जागरूक
रोडवेज बस स्टॉप लखीमपुर परिसर में रोडवेज बुधवार को बस चालकों व परिचालकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी के दौरान बस चालकों को बस स्टॉप पर ही वाहनखड़ा करने, निर्धारित गति से बस चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने आदि यातायात नियमों प्रति जागरूक किया गया है। जिससे सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाई जा सकेगी।