बेंगाबाद: बागजोबरा निवासी महिला हारलाडीह के पास सड़क हादसे में घायल, अस्पताल से धनबाद रेफर
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बागजोबरा निवासी गंगिया देवी हारलाडीह के पास सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के बाद बुधवार को 7 बजे इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।रूपलाल दास की पत्नी गंगिया देवी एक शादी समारोह में हरलाडीह गई थी।वापस लौटने के दौरान हारलडीह के समीप ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से यह बुरी तरह घायल हो गई।