सुल्तानपुर: पॉक्सो जज ने तीन दोषियों को सुनाई तीन साल की कैद, किशोरियों से छेड़खानी, पिता से मारपीट व गाली देने का था मामला
सुलतानपुर: पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को शाम 3:30 बजे दो किशोरियों से छेड़खानी और उनके पिता के साथ मारपीट व गाली-गलौज के मामले में तीन दोषियों को सजा सुनाई है। तीनों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास और कुल पच्चीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।यह घटना पांच साल पहले कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई